लाडनूं: रेगर बस्ती में सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Ladnu, Nagaur | May 28, 2024 लाडनूं शहर की रेगर बस्ती मे देर रात्रि को चोरों ने एक सूने मकान मे घुसकर नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले मे शारदा पत्नी खींवराज रेगर ने पुलिस थाने मे चोरी की रिपोर्ट देकर बताया कि वो अपने परिवार के साथ पीहर नागौर गई हुई थी। जहां से वापस लौटी तो चोरी होने का पता चला। चोर आभूषण व 10 हजार रुपए नकद तथा दस्तावेज चुरा ले गए।