गिद्धौर: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त, भूमि बेचने वाले पर होगी FIR
ब्रह्मपुर-घटेरी-मंझगांवा मार्ग स्थित सरकारी भूमि पर अवैध मकान निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। जांच में सामने आया कि उंटा निवासी देवंती देवी यह मकान बना रही थीं। भूमि का अवैध विक्रय कलीम मियां द्वारा किया गया था। अंचल अधि