कुकड़ू: पैलांग गांव में पहुंचा जंगली हाथी, धान की फसल रौंदी
कुकड़ू प्रखंड के पैलांग गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी पहुंच गया. हाथी को गांव के पास देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और हो-हल्ला कर हाथी को पास के जंगल की ओर खदेड़ा. इस दौरान हाथी ने किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीण