निवाई: जिला औषधि भंडार गृह टोंक के प्रभारी टीम ने निवाई उप जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र का किया निरीक्षण
Niwai, Tonk | Jul 8, 2026 जिला औषधि भंडार गृह, टोंक के प्रभारी अधिकारी डॉ. संगीत चौधरी के नेतृत्व में आई विशेष टीम ने बुधवार को उपजिला अस्पताल निवाई के दवा वितरण केंद्र एवं सब स्टोर का औचक निरीक्षण किया। टीम में फार्मासिस्ट मनीष यादव एवं सूचना सहायक महावीर प्रसाद महावर शामिल थे। निरीक्षण के दौरान उपजिला अस्पताल निवाई के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेन्द्र विजय मोजूद रहे।