जमुई: सोनाए गांव में जमीन विवाद के चलते पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 सोनाए गांव में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब जमीन विवाद में पिता पुत्र को पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे 112 पुलिस की टीम के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सोनाएं गांव निवासी कपिल देव पंडित और उसका पुत्र सर्वेश कुमार पंडित के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि जमीन विवाद में उसके पड़ोसी मोहम्मद अख्तर ने मारपीट की।