जमुई: भजोर गांव में अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Nov 12, 2024 भजोर गांव में मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में किशोरी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान भजौर निवासी अनंत सिंह की पुत्री मौसम कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मौसम साइकिल पर सवार होकर घर के पास ही आटा चक्की मिल गई थी।