बिंदकी: कृपालपुर गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला राजकली उम्र 48 वर्ष पत्नी राम रूप ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस कृपालपुर गांव पहुंची और महिला को रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।