उधवा: मीरनगर गांव में मोटरसाइकिल निकालने पर हुई मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी
राधानगर थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव में बीते रविवार की शाम मोटरसाइकिल निकालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सोष्टी साहा नामक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को लेकर पीड़ित सोष्टी साहा ने राधानगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है।