चंदला: पवाई में मवेशियों को चारा देने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
चंदला क्षेत्र के ग्राम पवाई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पवाई निवासी रामसोमन पाल (22 वर्ष), पिता हल्के पाल, शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे अपने पालतू मवेशियों को चारा-पानी देने गया था। इसी दौरान गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।