बिंदकी: बिंदकी के लोहाई मोड़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई शोभा कलश यात्रा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी के लोहाई मोड़ के पास श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को दिन में 2 बजे शोभा कलश यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा कई मंदिरों में पहुंची। जहा पर पूजा अर्चना की गई। आचार्य ज्ञान शंकर तिवारी ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर माया बजाज, विजया बजाज, मनीषा, नम्रता ओमर, संगीता, सीमा, संध्या, मीरा, माधुरी आदि रही।