चांडिल: चांडिल डैम का जलस्तर 179.21 मीटर पर,5 रेडियल और 2 अंडर स्लूइस गेट खोले गए
लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ रहा है।विभाग से मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी मिला कि सुबह डैम का जलस्तर 179.23 मीटर दर्ज किया गया।जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए डैम के 5 रेडियल गेट आधा-आधा मीटर और 2 अंडर स्लूइस गेट भी खोले गए हैं।जिसके बाद डैम का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा।शाम को डैम का जलस्तर 179•21 मीटर दर्ज किया गया।पांच गेट और दो स्लूइस गेट।