बबेरू: गौरीखानपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण रोकने के संबंध में ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन #jansamasya
Baberu, Banda | May 8, 2025 बबेरू तहसील परिसर में आज गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गौरीखानपुर के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बबेरू तहसील पहुंचकर एसडीम नमन मेहता को अतिक्रमण को हटवाए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का कहना है की गांव के दबंग आम सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहा है जिसको रोकवाया जाए।