पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया-कटिहार सड़क पर दीवानगंज के पास दो कारों की टक्कर, डॉक्टर दंपति बाल-बाल बचे
Purnea East, Purnia | Sep 8, 2026
पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर दीवानगंज के समीप ओवरटेक करने के दौरान एक स्कॉर्पियो और एक्सयूवी-500 कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए,हालांकि उनमें सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी-500 में पूर्णिया सदर अस्पताल की डॉ संजीदा परवीन पति डॉ. आशिफ के साथ कटिहार जा रही थीं