हल्द्वानी में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मुजाहिद चौक से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमन, शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रास्ते में कई जगह अकीदतमंदों के लिए पानी और फल की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। जुलूस के समापन पर उलेमाओं ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ रहने की अपील की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा और उनके साथियों ने जुलूस के बाद सफाई अभियान चलाकर सड़कों से कचरा हटाया। हल्द्वानी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन अमन और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
#EidMiladUnNabi #JuloosEMohammadi #Haldwani #UttarakhandNews #PeaceAndUnity #Brotherhood #HaldwaniNews #MiladUnNabi #SocialHarmony #IslamicEvent #Uttarakhand #HaldwaniExpressNew