अमरिया: अमरिया क्षेत्र में ईंट भट्टों की लापरवाही से सड़क बनी दलदल, हादसों का सिलसिला जारी
अमरिया क्षेत्र में ईंट भट्टा संचालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। धुंधरी नहर पुल से घेरा शरीफ जाने वाली सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। भट्टों के लिए मिट्टी ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों से सड़क पर इतनी मिट्टी फैला दी कि सड़क की सतह तक गायब हो गई। बारिश के बाद हालात और बदतर हो गए। शुक्रवार सुबह लालता प्रसाद और उनकी पत्नी बाइक समेत फिसलकर घायल