बदायूं: नंगला रेलवे फाटक के निकट ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हुई
Budaun, Budaun | May 14, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नंगला रेलवे फाटक के निकट रेनू गौतम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेनू गौतम को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने रेनू गौतम को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रेनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।