लखीसराय: सदर प्रखंड क्षेत्र के खगौर पंचायत में जनकल्याण चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के खगौर पंचायत में गुरुवार की पूर्वाह्न 11,15 पर जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान सलाहकार ममता कुमारी एवं कृषि विभाग के कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और किसानों को बिहार सरकार की विभिन्न कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत जानकारी दी।