बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने 1,399 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने 1,399 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि गुप्त सूचना मिली मिली थी कि एक व्यक्ति लालू पासवान अवैध शराब का कारोबार बहदरपुर बहियार में करता है.