बेगूसराय: सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा को सांप ने काटा, इलाज से पहले अस्पताल में हुई मौत
बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जहां गढ़पुरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी चक में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई,शिक्षक और छात्र-छात्राएं स्कूल छोड़कर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक,क्लास में पढ़ाई कर रही छात्रा चांदनी कुमारी को अचानक सांप ने काटा लिया।