बेगूसराय: ओमर गर्ल्स स्कूल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छात्राओं को EVM की जानकारी दी गई
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है. इसी करी में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे ओमर गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को evm संबंधित जानकारी दी गई. इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा का चुनाव ईवीएम से संपन्न कराया जाता है. इस दौरान सभी को यह पता होना चाहिए कि किस तरह से वोटिंग करना है. इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं दर्जनों छात्राएं मौजूद थे.