बेगूसराय: जिला अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
जिला अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं समेत अन्य प्रस्तावित कार्य के लिये स्थल का निरीक्षण डीएम तुषार सिंगला ने किया. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस दौरान सुभाष चौक से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक के पथ का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया.