🐂🚒 जीव रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।
आज प्रातः बद्रीपुर नवादा हाईट्स सोसाइटी के पास स्थित नाइन पाम रिज़ॉर्ट के निकट एक गौवंश गहरे गड्ढे में गिर गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट, पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। रस्सियों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से गौवंश का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। समय पर की गई कार्रवाई और सभी के सहयोग से एक बेजुबान जीव का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। हर जीवन अनमोल है, जीव रक्षा हमारा कर्तव्य है। 🙏
#uttarakhandfireservice
#uttarakhandpolice
#firefighters
#rescue
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Jul 30, 2026