सारठ: जमुआ निवासियों का सरकारी शेड पर अतिक्रमण का आरोप, सारठ थाना व CO से कार्रवाई की मांग
सबैजोर पंचायत के जमुआ निवासी राजू कोल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे सारठ थाना व CO केसीएस मुंडा को आवेदन देकर सरकारी शेड का गांव के अनिल कुमार राय द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं CO ने राजस्व कर्मचारी से जांच प्रतिवेदन मांगने व विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही। इधर सारठ पुलिस ने भी CO के निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई की बात कही है।