नीम चक बथानी: नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ
नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में बथानी पंचायत और सरेन पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर 20 और 21 मई को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है।पहले दिन यानी 20 मई को एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए नीमचक बथानी के बीडीओ प्रभाकर आनंद ने बताया कि दोनों पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।