बीकानेर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
बीकानेर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त शाखा के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में आंगनवाड़ी सेवाओं में ठेका प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं