यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,
मची चीख-पुकार
छतरगढ़ के थारूसर गांव के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा,
राववाला से रावतसर जा रही प्राइवेट बस पलटने से कई यात्री घायल,
पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान, घायलों को पहुंचाया पूगल अस्पताल
गंभीर घायल महिला को बीकानेर के PBM ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, यात्रियों में दहशत
छतरगढ़ पुलिस मौके पर मौजूद, हादसे के कारणों की जांच शुरू।