मड़ावरा: बमराना में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई ग्राम चौपाल
तहसील मड़ावरा के बमराना गाँव में एसडीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस ग्राम चौपाल के बारे में खण्ड विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए गुरुवार को दोपहर 12 बजे बताया है कि ग्राम चौपाल में विकास कार्यो की समीक्षा की गयी और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया।