ओरमांझी: समाहरणालय में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
समाहरणालय में शनिवार शाम करीब चार बजे राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला नोडल पदाधिकारी, स्वास्थ्य बीमा योजना श्रीमती मोनी कुमारी और विभिन्न कार्यालयों के सहायक और कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे। कार्यशाला में स्टेट टीम द्वारा पोर्टल पर आवेदन और सत्यापन आदि प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी।