सारठ: सारठ प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर 150 प्रगणकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है
Sarath, Deoghar | Apr 27, 2026 सारठ प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना 2027 को लेकर सोमवार सुबह से शाम 5:30 बजे तक 150 प्रगणकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रगणक को तकनीकी, सैद्धांतिक व व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी LED स्क्रीन के माध्यम से भी दी जा रही है व अध्ययन के लिए किताब भी दिया गया है। ताकि सहजता से सभी बिंदुओं को समझ सके