उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में शनिवार कि दोपहर 3 बजे फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को सहायता अनुदान देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन को ग्रांट योजना के तहत जिले में संचालित एफपीओ को सहायता अनुदान का प्रावधान है।