औरैया: फफूंद रोड पर पीडीए जन पंचायत में सपाइयों ने भाजपा सरकार पर किया हमला, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
सदर विधानसभा क्षेत्र के माता अहिल्याबाई होल्कर बरमूपुर नहर पुल, फफूंद रोड पर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजा राम पाल रहे। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राजा राम पाल