करछना: रेही कला गांव में रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की गई जमीन से अधिक जमीन लेने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
रेही कला गांव में रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की गई जमीन से अधिक जमीन लेने पर किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। दरअसल तहसील करछना क्षेत्र के रेही कला गांव से होकर गुजरने वाली रिंग रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिसका सरकार के द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। इसी बीच किसानों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था के द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन से अतिरिक्त जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।