करछना: डांडी महेवा स्थित शनि देव मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर रोजाना सजती है हार जीत जुआं की चौपाल नहीं हो रही कार्यवाही।
नैनी कोतवाली थाना के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत डांडी महेवा स्थित शनि देव मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर बीते काफी दिनों से जुआडियों की चौपाल सजाती चली आ रही है। जहां सूर्यास्त होते ही दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठे होकर चौपाल पर हार जीत की बाजी लगाकर आपस में विवाद करते रहते हैं। जिसकी हरकत से आसपास के लोग काफी परेशान है।