करछना: मोहब्बतगंज स्थित सामूहिक विवाह में आधा दर्जन जोड़े एक साथ लिए सात फेरे, हुए एक दूजे के।
विकासखंड चाका अंतर्गत मोहब्बतगंज स्थित अवधूत भगवान राम बौद्धिक एवं चारित्रिक सेवा संस्थान द्वारा आधा दर्जन वर वधु जोड़े का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष कमजोर परिवार वाले लोगों के बेटियों की शादी संपन्न कराई जाती है। शादी संपन्न होने के पश्चात विदाई के अवसर पर दैनिक उपयोग में आने वाली गृहस्थी की समान भी भेंट किया जाता है।