कटोरिया: कटोरिया क्षेत्र के स्कूलों में मनाया गया मदर्स डे
Katoria, Banka | May 11, 2025 कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मदर्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जहां दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिसमें माताओं सहित छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।