भरथना: बकेवर के भरथना मार्ग स्थित कंचन मिल्क चिल्लिंग सेंटर डेयरी में युवक ने ऑपरेटर का मोबाइल चुराया, CCTV में कैद
बकेवर कस्बा के भरथना रोड स्थित सती मंदिर के पास कंचन मिल्क चिलिंग सेंटर में 3 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे अज्ञात युवक ने सो रहे ऑपरेटर अंकित शर्मा ग्राम बालमपुर थाना इकदिल का चार्जिंग पर लगा मोबाइल निकाल लिया। घटना ङेयरी मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार शाम 5:30 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित होने के बाद जानकारी मिली।