रॉबर्ट्सगंज: शाहगंज थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना निकली अफवाह, युवक के साथ मारपीट के संबंध में सीओ राजेश राय ने दी जानकारी
शाहगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में फायरिंग की सूचना पर डायल 112 पहुंची जांच पड़ताल में पता चला कि विनय श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी सीओ राजेश राय ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने मारपीट के बारे में बताया लेकिन फायरिंग की घटना सत्य नहीं पाई गई और घटना की पुष्टि नहीं हुई, विनय श्रीवास्तव को सिर में हल्की चोट आई है, कार्यवाही प्रचलित है।