कुंडा: थाना कुण्डा पुलिस ने नरसिंहगढ़ से वारंटी अभियुक्त गिरीश चन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया
प्रतापगढ़ के थाना कुण्डा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए पुराने मामले के वांछित वारंटी अभियुक्त गिरीश चन्द्र मिश्रा उर्फ नन्हे (निवासी नरसिंहगढ़, थाना कुण्डा) को गुरुवार शाम 4.30 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।