भंडरा: भंडरा विधायक प्रतिनिधि बिट्टू उरांव ने लोहरदगा के डीसी संदीप कुमार मीणा से मिलकर विकास पर चर्चा की
विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कल्याण मंत्री मंत्री चमरा लिंडा ने संगठन और क्षेत्रीय गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भंडरा प्रखंड के कसपुर गांव निवासी बिट्टू उरांव को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के तुरंत बाद शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे बिट्टू उरांव ने लोहरदगा के नवनियुक्त उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात किया..