देवेंद्रनगर: गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, बड़े गांव बांध पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट कमलेश पाठक एवं थाना प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में देवेंद्रनगर पुलिस टीम ने बड़ा गांव बांध पहुंचकर विसर्जन स्थल का जायजा लिया।