लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी, तीन लोग घायल
लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में रविवार के अपराह्न 5 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट एवं चाकू बाजी की घटना हुई मामले में एक पक्ष के अजीत कुमार दास एवं उनके पुत्र पीयूष कुमार तथा दूसरे पक्ष के सुरेश यादव का पुत्र राजेश कंचन जख्मी हो गए.घायलों का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज कराया गया. पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.