लखीसराय: चौड़ा राजपुर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन
चौड़ा राजपुर पंचायत अंतर्गत मुखिया प्रतिनिधि के आवास पर होली त्योहार को लेकर शनिवार की दोपहर होली त्योहार के दिन 2:40 पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह को लेकर गांव के सभी वर्गों के लोग काफी संख्या में मुखिया प्रतिनिधि के आवास पर पहुंचे जहां मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा आए हुए ग्रामीणों को होली त्योहार को लेकर फल मिठाई एवं गुलाल दिया गया।