लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में असामाजिक तत्वों ने की फायरिंग, पुलिस जांच कर रही है
शहर के कमरिया थाना क्षेत्र के गोसाई टोला मोहल्ला में शनिवार की संध्या 6:30 पर असामाजिक तत्वों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जबकि इसकी सूचना पाते ही स्थानीय कवैया थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि मामुली विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।