कटोरिया: सावन मेला के कारण कटोरिया के आसपास कांवरिया पथ कांवरियों की भीड़ से गेरुआमय
Katoria, Banka | Aug 10, 2026 सावन मेला को लेकर कटोरिया आस-पास के सुल्तानगंज- देवघर कांवरिया पथ पर कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबाधाम जा रहे कांवरियों की भीड़ से कांवरिया पथ गेरुआमय हो गया है। बोल-बम के जयकारे से संपूर्ण क्षेत्र गूंज रहा है। सोमवार को सुबह से शाम तक कांवरिया पथ में लगातार कांवरियों की भीड़ बाबाधाम की ओर बढ़ती जा रही।