धौलपुर से ग्वालियर लाया गया 4,526 किलो मिल्क केक जब्त
खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी सूचना के आधार पर जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 4,526 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया है। जब्त मिल्क केक की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 24 हजार रुपए है। यह मिल्क केक धौलपुर से ग्वालियर लाया जा रहा था। अज्ञात व्यक्ति ने मिल्क केक में मिलावट की आशंका संबंधी सूचना दी थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
#viral #gwalior #pushpanjalitoday #viralreels #jansamparkmp
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 25, 2026