‘किसिंग कार’ के बाद अब गर्लफ्रेंड का VIDEO आया सामने, 3400 किस से सजी कार पर पुलिस ने लगाया ₹5500 का जुर्माना...
ग्वालियर की चर्चित ‘किसिंग कार’ एक बार फिर सुर्खियों में है। कार को किस करते हुए युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले यातायात पुलिस ने कार को रोककर जांच की थी, जिसकी पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान लिपस्टिक से बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 900 रुपये की लिपस्टिक से तैयार किया गया यह अनोखा डिजाइन विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करते हुए गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस के जरिए कार का 5500 रुपये का चालान काटा था।