धर्मशाला: सरकारें आती-जाती रहती हैं, देश सबसे पहले: मनिंदर सिंह बिट्टा
धर्मशाला में बुधवार को करीब 1:00 बजे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अब हमें दुश्मन से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है जो देश में रहकर दुश्मनों को बना देते हैं और आतंकवाद का बीज बोते हैं. उन्होंने कहा सरकारी आती जाती रहेगी लेकिन देश सबसे ऊपर रहेगा।