बिल्हौर: चौबेपुर में फंदे पर लटका मिला मैदा मिल कर्मचारी का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
चौबेपुर में मैदा मिल में काम करने वाले कर्मचारी ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार दोपहर 12:00 तक मृतक जब कमरे के बाहर नहीं दिखा तो मकान मालिक ने खिड़की तोड़ कर देखा तो कर्मचारी का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान संदीप कठेरिया के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।