निवाली-बुजुर्ग: नगर परिषद निवाली-बुजुर्ग में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय अटल जी के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का जीवन और उनके विचार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को प्रगति के नए शिखरों पर पहुँचाया।
इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम बर्डे जिला अध्यक्ष अजय यादव जिला महामंत्री सचिन चौहान नगर परिषद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, परिषद जनप्रतिनिधि उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी एवं स्थ