चौरीचौरा: बस की टक्कर से महिला की हुई मौत
चौरीचौरा क्षेत्र के शिवपुर बिंटोलिया गांव में एक निजी बस की चपेट में आने से शिवपुर-बिंटोलिया निवासिनी माधुरी देवी (58) पत्नी हीरालाल निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।